न्यूगो ने लॉन्च की नई ब्रैंड फिल्म, बस में मुसाफिरों को मिलने वाले सुरक्षा और आराम की दिखाई झलक
न्यूगो भारत में ग्रीनसेल मोबिलिटी का प्रमुख और प्रीमियम इलेक्ट्रिक बस कोच ब्रैंड हैं
मुंबई – न्यूगो ने अपनी पहली ब्रैंड फिल्म लॉन्च की है जिसमें उपभोक्ताओं की संपूर्ण सुरक्षा और आराम के लिए ब्रैंड की प्रतिबद्धता को प्रमुखता से दिखाया गया है। यह फिल्म व्हिसिलिंग वुड्स इंटरनेशनल के स्टूडेंट्स ने बनाई है। यह फिल्म इंडस्ट्री के मानदंडों को ऊंचा उठाने के साथ पहले कभी न किया गया नया निर्माण करने के लिए ब्रैंड की दृढ़ता का सबूत है।
न्यूगो ग्रीनसेल मोबिलिटी का भारत का प्रमुख इंटरसिटी इलेक्ट्रिक बस ब्रैंड है। यह कैंपेन काफी कुशलता से आधुनिक उपभोक्ताओं की जरूरतों को उभारता है। इस फिल्म में यह दिखाया गया है कि न्यूगो, एक उपभोक्ता केंद्रित ब्रैंड के रूप में उपभोक्ताओं की सभी जरूरतों को कैसे पूरा करता है, जिसके सबसे महत्वपूर्ण पहलुओं में से एक यात्रियों की सुरक्षा है। इस फिल्म से यह संदेश दिया गया है कि न्यूगो में हर मुसाफिर को प्रीमियम सर्विसेज प्रदान की जाती है। इस कैंपेन में यात्रियों को बस में आरामदायक सीटों की उपलब्धता, अलग-अलग शहरों में रहने के लिए लाउंज और पैर फैलाने के लिए बस में ज्यादा जगह की विशषेता को उभारा गया है। इसके साथ ही बस में कोच होस्ट जैसे प्रशिक्षित स्टाफ के बारे में भी जानकारी दी गई है। सीसीटीवी कैमरे से निगरानी, सही समय पर रवाना होने और रफ्तार पर नियंत्रण रखने की खूबी के बारे में भी इस ब्रैंड फिल्म में उपभोक्ताओं को जानकारी दी गई है। सबसे बड़ी बात यह है कि यह आवागमन का स्थायी और बेहतरीन साधन है। इसके अलावा फिल्म में यह दिखाया गया है कि मुसाफिरों के चढ़ने की जगह से उसकी मंजिल तक बस में यात्रियों की हर जरूरत का ख्याल रखा जाता है।
व्हिसलिंग वुड्स इंटरनेशनल एशिया का प्रीमियर फिल्म, कम्युनिकेशन और क्रिएटिव आर्ट्स का प्रमुख इंस्टिट्यूट है, जिसकी स्थापना मशहूर फिल्म निर्माता सुभाष घई ने की थी। दो मिनट के इस ब्रैंड कैंपेन को इंस्टिट्यूट के 12 स्टूडेंट्स ने फिल्माया है। इस ब्रैंड फिल्म की शूटिंग दो दिन के रिकॉर्ड समय में इंदौर में हुई। फिल्म के संपादन और इसमें आवाज देने के साथ फिल्म का संगीत भी इन्हीं स्टूडेंट्स ने न्यूगो के लिए विशेष रूप से तैयार किया है। यह सभी काम सात कामकाजी दिनों में किए गए हैं।
ग्रीनसेल मोबिलिटी के सीईओ और एमडी श्री देवेंद्र चावला ने न्यूगो की पहली फिल्म पर अपनी बात रखते हुए कहा, “हमारी ब्रैंड फिल्म बस के मुसाफिरों को उपलब्ध कराई जाने वाली बेमिसाल सर्विसेज की आकर्षक और लुभावनी झलक देती है। इस फिल्म के माध्यम से हमारा लक्ष्य यह दिखाना है कि हमने अपने उपभोक्ताओं को सुरक्षित और आरामदायक सफर का अहसास कराने के लिए किस तरह अपनी सीमाओं से आगे बढ़कर काम किया है। हमें अपनी टीम पर इन असाधारण सेवाओं को प्रदान करने के प्रति उनके समर्पण और प्रतिबद्धता पर गर्व है। यह फिल्म उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण का सबूत है। हमें उम्मीद है कि यह फिल्म उपभोक्ताओं को अपनी भविष्य की यात्रा